राजभर ने कहा कि हमारे समाज की गिनती नहीं है, नहीं तो हमारे समाज के युवा नौजवान आज रोजगार से जुड़े होते। कहा कि हम इस देश में है तो हमको भी हमारा हिस्सा देना होगा। इसके लिए हम आवाज उठाते हैं और उठाते रहेंगे।
ये भी पढ़ें: अब हफ्ते में 6 दिन चलेगी नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, लंबे समय से हो रही थी मांग
आजमगढ़ कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को प्रेसवार्ता हुई। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने अनुसूचित जाति समाज की जमीनों को बिना अनुमति बैनामा कराने के निर्णय पर अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धोखा देने का का काम कर रही है। कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस काल में बने उप्र जमींदारी उन्मूलन एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम, 1950 कानूनको निष्क्रिय करने जा रही है। इससे अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोग पूरी तरीके से भूमिहीन हो जाएंगे और सरकार के दबाव में अनुसूचित जाति व जनजाति के पास जो थोड़ी बहुत कृषि योग्य भूमि है वह भी औने-पौने दाम पर डरा-धमका कर हम दो हमारे दो को सौंप दिया जाएगा।
जमीन-मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा की ओर से शुक्रवार को खिरिया बाग में 156वें दिन किसानों का धरना जारी रहा। धरने में एयरपोर्ट का विस्तार बहाना है-जमीन लूट निशाना है, एयरपोर्ट विस्तारीकरण का मास्टर प्लान वापसी का लिखित शासनादेश सार्वजनिक करो जैसे नारे गूंजते रहे।
वक्ताओं ने कहा कि देश भर में सरकार आज जमीन को जनता को देने के बजाय छीनकर पूंजीपतियों को सौंपने का षड्यंत्र रच रही है। सरकार कारपोरेट पूंजीपतियों को मित्र मानती आ रही है, इसलिए किसानों, मजदूरों को धोखा देने ,झूठ बोलने में शर्म नहीं कर रही।