फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरी एसटीपी के निर्माण के लिए तलाशी जा रही भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के घरों से निकलने वाले गंदे पानी को ट्रीटमेंट कर तमसा नदी में छोड़ने के लिए एक एसटीपी का निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। इस एसटीपी से आधा शहर ही जुड़ेगा। इसलिए दूसरी एसटीपी के निर्माण के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जमीन मिलने के बाद एसटीपी का डीपीआर तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान समय में शहर के 22 बड़े नालों का पानी तमसा नदी में गिर रहा हैं। शहर के गंदे पानी को ट्रीटमेंट करने के बाद ही नदी में छोड़ने के लिए शासन की पहल पर वर्ष 2022 में 42.21 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की स्वीकृति मिली। इसका काम भी अब अंतिम दौर में चल रहा है, लेकिन समस्या यह है कि इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से एलवल, मातवरगंज, मुख्य चौक, तकिया, बदरका, पहाड़पुर, मुकेरीगंज, दलालघाट, तकिया, पांडेय बाजार आदि मुहल्ले ही जुड़ पाएंगे।
एसटीपी का 85 प्रतिशत काम पूरा
पटकौली में 42.21 करोड़ की लागत से बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। बाकी काम अगस्त माह तक पूरा करने का विभाग का लक्ष्य है। एसटीपी का काम पूरा होने के बाद उसका ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल के बाद सीवर लाइन से शहर के सभी नालों को जोड़ने का काम शुरू होगा।संवाद
विज्ञापन

शहर में दूसरी एसटीपी के निर्माण केे लिए जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए राजस्व विभाग को पत्र भी भेजा गया है। बीच में चुनाव होने के कारण सभी काम रुके हुए थे। अब चुनाव खत्म हो चुका है। जमीन के लिए फिर राजस्व विभाग को पत्र भेजा जाएगा। जमीन मिलने के बाद एसटीपी के लिए डीपीआर तैयार किया जाएगा। - भूपेंद्र कुमार, सहायक अभियंता जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें