फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पांच ब्लाॅकों में मिली जमीन, स्टेडियम के लिए भेजा 44 करोड़ का प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के हर ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम के लिए जिला युवा कल्याण विभाग को पांच ब्लॉकों में जमीन मिल चुकी है। स्टेडियम निर्माण के लिए शासन को 44 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने के बाद कार्य शुरू होगा। शासन की तरफ से इस दिशा में विशेष पहल की जा रही है। हर ब्लॉक में स्टेडियम के निर्माण का फैसला किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं निखर सकें और उन्हें प्रैक्टिस के अधिक मौके मिल सकें।
विज्ञापन

हर स्टेडियम के लिए हर ब्लॉकों में कम से कम सात एकड़ भूमि की आवश्यकता है। इसमें मल्टी परपज हाॅल, स्ट्रेक, बाउंड्रीवाल, फुटबाॅल ग्राउंड का निर्माण होगा। शासन के निर्देश के बाद राजस्व विभाग की तरफ से जिले के पांच ब्लॉकों यानी मेंहनगर ब्लॉक के घिनहापुर, पल्हना के परसौली, पवई के बसहीं असरफ, महाराजगंज के देवारा जदीद और रानी की सराय के गंभीरवन गांव में स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। पांचों ब्लॉकों में स्टेडियम के निर्माण के लिए जिला युवा कल्याण विभाग की तरफ से 44 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट की स्वीकृति मिलते ही स्टेडियम निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।

000

फरेंदा में पीएमजीवीके से बनेगा स्टेडियम

बिलरियागंज ब्लॉक के जमीन फरेंदा गांव में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत मिनी स्टेडियम बनेगा। इसके लिए जिला अल्पसंख्यक विभाग की ओर से पहले ही प्रस्ताव तैयार कर निदेशालय को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी धन स्वीकृत नहीं हुआ है। इस प्रकार देखा जाय तो छह ब्लाॅकों में स्टेडियम के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


00

ब्लाॅक- गांव- प्रस्तावित बजट

मेंहनगर- घिनहापुर- 9.58 करोड़

पल्हना- परसौली- 8.51 करोड़

पवई- बसही असरफ- 9.84 करोड़

महाराजगंज- देवारा जदीद- 7.80 करोड़

रानी की सराय- गंभीरवन- 8.51 करोड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें