फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: छह महीने में भी नहीं मिली ई बस अड्डे के लिए जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डाॅ. आंबेडकर डिपो का वर्कशॉप शिफ्ट करने और ई बस अड्डे के लिए छह महीने से जमीन की तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिल सकी है। इस कारण इंतजार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


कुछ साल पूर्व शहर के लोगों को नए रोडवेज भवन की सौगात मिली थी। रोडवेज के आधुनिक भवन को देख सभी को लगा कि अब समस्याओं से राहत मिलेगी। कुछ दिन सबकुछ ठीक रहा लेकिन फिर व्यवस्थाएं बदहाल हो गई। डाॅ. आंबेडकर डिपो का वर्कशॉप रोडवेज परिसर में ही चलने लगा। इससे बसें खड़ी करने में परेशानी होने लगी। परिसर में जगह न होने की वजह से बसें सड़कों पर खड़ी होने लगीं। इससे जाम लगने लगा। समस्या से निजात पाने के लिए विभाग जुट गया है। विभाग अभी वर्कशॉप के लिए भूमि तलाश कर रहा था, तभी शासन ने ई-बस अड्डा बनाने के निर्देश दिए। अब विभाग ई-बस अड्डे के लिए भी भूमि तलाश कर रहा लेकिन भूमि नहीं मिल रही है।

डा. आंबेडकर डिपो के वर्कशॉप को शिफ्ट करने के लिए मुख्यालय से पांच किमी की परिधि में करीब तीन से चार एकड़ भूमि की तलाश हो रही है। भूमि मिलने के बाद डाॅ. आंबेडकर डिपो के वर्कशॉप को वहां शिफ्ट कर दिया जाएगा। ई-बस अड्डे के लिए भी भूमि तलाश हो रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भी लिखा गया है।-मनोज कुमार बाजपेयी, आरएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें