फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज सांसद संगीता आजाद ने की मांग, ट्रेन और रोजवेज बसों से हो प्रवासी श्रमिकों की वापसी

विज्ञापन
आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंची बसपा सांसद संगीता आजाद और विधायक आजाद अरिमर्दन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मरम्मत कार्य के कारण आजमगढ़ स्टेशन पर 28 मई तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर रोक लगाने का लालगंज से बसपा सांसद संगीता आजाद ने विरोध किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि दूसरे प्रांत से प्रवासी मजदूर साधन के अभाव में लाचार होकर पैदल और अनाधिकृत वाहनों से आ रहे हैं। प्रतिदिन ये दुर्घटनाओं का शिकार भी हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र, नई दिल्ली, गुजरात, मद्रास, मध्य प्रदेश, बिहार और अन्य प्रांतों से सुरक्षित मजदूरों को अपने घर पहुंचाने के लिए आजमगढ़ के लिए विशेष ट्रेन और रोडवेज बसों की व्यवस्था तत्काल कराई जाए। प्रदेश सरकार की ओर से गठित 11 सदस्यीय समिति से लोकसभा क्षेत्र लालगंज के प्रवासी मजदूरों को घर लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी। इस पर भी अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। प्रवासी मजदूरों को विशेष ट्रेन और रोडवेज से सुरक्षित उनके घर वापसी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें