फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मजदूर का गमछे के सहारे पेड़ पर लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला थाना अंतर्गत अतरडीहा गांव से गुजरी ओंगरी नदी के किनारे बृहस्पतिवार की सुबह एक मजदूर का शव जंगली पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अतरडीहा गांव में इन दिनों जल जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। इस निर्माण कार्य में शाहजहांपुर जिले के जलालपुर थाना अंतर्गत चंदौना गांव निवासी अर्जुन जाटव (28) बतौर मजदूर काम कर रहा था। अर्जुन के साथ काम करने वाले अन्य मजदूर सुमित व अमन ने बताया कि बुधवार की रात खाना खाने की बात कहने पर अर्जुन ने कहा कि मैं बाद में खाऊंगा और वह छत पर सोने चला गया। खाना खाने के बाद दोनों साथी छत पर पहुंचे तो वहां अर्जुन नहीं था। इसके बाद साथी मजदूर व ग्रामीण बृहस्पतिवार की सुबह ओंगरी नदी के किनारे शौच के लिए गए तो अर्जुन का शव एक जंगली पेड़ से गमछे के सहारे लटकता देखा।
ग्रामीणों की सूचना पर अहरौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथी मजदूरों के अनुसार मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था और शादी हो चुकी थी। एसओ अहरौला सुनील कुमार दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें