फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। थाना के चौकी गांव स्थित अंबेडकर मूर्ति के सामने रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चौकी गांव निवासी मजदूर राजू राम (35) की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई त्रिभुवन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजू राम तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पत्नी किरन देवी, मां सोनबरसा देवी और दो छोटे पुत्र साहिल नौ और रवि छह का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक जौनपुर शहर में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें