फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के चलते कच्चा मकान हुआ ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह बारिश के चलते बहराकोठी गांव में कच्चा मकान धराशाई हो गया। जिससे मकान में रहने वाले परिजन बाल बाल बच गए। बहराकोठी गांव निवासी तीर्थराज राम पुत्र जैतून राम का खपरैल कच्चा मकान था जिसमें तीर्थराज परिवार के साथ रहते थे। बरसात के चलते अगल-बगल जलजमाव हो गया था। देर शाम तेज हवा और बारिश के चलते सुबह के समय मकान धराशाई हो गया। जिससे मकान के अंदर गृहस्थी के सभी सामान दब गए। परिवार की चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने परिवार के लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला। कुछ लोगों ने भाग कर जान बचाई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे गांव के प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार दुबे ने क्षेत्रीय लेखपाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में मौके पर हलका लेखपाल सुधा शंकर सिंह मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर बूढ़नपुर तहसील को रिपोर्ट प्रेषित कर दी। वहीं पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गयाद्घ गांव के प्रधान प्रतिनिधि विनोद दुबे ने पीड़ित परिवार को दैनिक आवश्यकता की चीजें उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें