फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 लोगों की मौत से दहशतजदा है कोटवा जलालपुर के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के विकास खंड कोयलसा के कोटवा जलालपुर गांव में पंचायत चुनाव से लेकर अब तक 20 लोगों मौत हो चुकी है। लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत है। बावजूद इसके अब तक गांव में ग्रामीणों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है। कोयलसा विकास खंड के जलालपुर कोटवा गांव की आबादी 6000 के करीब है जिसमें मतदाताओं की संख्या 3000 है। पंचायत चुनाव के समय से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कुछ लोगों की मौत का कारण पुरानी बीमारी के कारण हुई है। तालुकदार सिंह की मौत किडनी फेल होने से हुई है। घरभरन मौर्या और चिंता देवी की मौत हार्ट अटैक से हुई हैं। वहीं सूर्यभान की पत्नी अंबा बहुत दिनों से बीमार होने के कारण चल बसीं। श्यामनारायण की भी मौत पुरानी बीमारी से हुई। पंचायत चुनाव से लगातार हो रही मौत के बाद गांव में लोग डरे हुए हैं। लोग कुछ कहने और सुनने की स्थिति में नहीं है। लोग अपने घरों के अंदर क़ैद हैं। लोग किसी से भी मिलने नहीं जा रहे हैं। प्रशासन द्वारा गांव अभी तक लोगों का सेंपल नहीं लिया गया। स्वस्थ्य विभाग की टीम भी अभी तक गांव में नहीं पहुंची है। ग्राम प्रधान का कहना है कि गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद से लगातार मौतें हुई। इसमें ज्यादातर लोग पुरानी बिमारियों से पीड़ित थे। लेकिन कई लोगों की शादी, खांसी, बुखार से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें