फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले में फिर फूटा कोराना बम, आठ नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण जिले में तेजी के साथ पांव पसार रहा है। बुधवार को एक बार फिर बड़ा धमाका हुआ है। एक मुश्त आठ नए संक्रमित मिले है। जिसमें दो गैरजनपद तो छह जिले में हुई जांच में पॉजिटिव आए है। कोरोना भयावह होता जा रहा है और जिम्मेदार अभी भी मूकदर्शक ही बने हुए है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में एक्टिव केस की बात की जाए तो वह बढ़ कर 20 हो चुकी है। दो मेडिकल कालेज में भर्ती है तो शेष होम आईसोलेट कराए गए है। बुधवार को ही जिले में एक-दो नहीं बल्कि कुछ आठ नए संक्रमित मिले है। जिसमें लालगंज सीएचसी पर हुई जांच में दो, पवई सीएचसी पर हुई जांच में दो, नगरीय स्वास्थ्य केंद्र व पीएचसी अजमतगढ़ पर एक-एक संक्रमित पाया गया है। वहीं जिले के दो लोगों की वाराणसी में हुई जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है और जिम्मेदार पूरी तरक से मूकदर्शक बने हुए है। स्वास्थ्य विभाग हर स्थिति से निपटने का दावा जरूर कर रहा है लेकिन आज तक रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर जांच की व्यवस्था नहीं शुरू करा सका है। सीएमओ आईएन तिवारी ने बताया कि जिले में बुधवार को आठ नए संक्रमित पाए गए है। इसे बाद एक्टिव केसों की संख्या बढ़ कर 20 हो गई है। अब तक कोरोना से कुल 19984 संक्रमित मिले है। जिसमें 19722 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके है। जिले में कोरोना से 242 लोगों की अब तक मौत हुई है। हालांकि यह संख्या सरकारी है और मरने वालों का आकड़ा इससे कहीं ज्यादा है।
स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों की संख्या को लेकर खेल की कवायद में संभवत: इस बार भी जुट गया है। जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एक सिपाही की जांच पीएचसी अजमतगढ़ पर चार दिनों पूर्व हुई थी। जांच में वह पॉजिटिव आया था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रतिदिन दिए जाने वाले आंकड़ों में सिपाही का नाम दो दिन बाद शामिल हुआ। इस बाबत जब सीएमओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम जो आंकड़ा देते है वह पोर्टल पर चढ़ा हुआ होता है। किसी कारणों से सिपाही का डाटा नहीं चढ़ सका होगा, जिसके चलते हमारे प्रतिदिन वाले आंकड़े में उसका नाम न शामिल रहा हो। हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए, क्योंकि प्रतिदिन पॉजिटिव मिले केस पोर्टल पर ऑनलाइन किया जाना आवश्यक है। यदि कहीं गड़बड़ी है तो उसे दिखवाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें