फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बरात में डांस के दौरान चाकूबाजी, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के राहुल नगर मड़या मुहल्ले में आई बरात में डांस के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन

राहुल नगर मड़या मुहल्ला निवासी पप्पू सिंह के पुत्री की शुक्रवार को शादी थी। बारात बेल्लारी से आयी हुई थी। द्वार पूजा के पूर्व बराती नाचते-गाते पप्पू सिंह के दरवाजे की तरफ जा रहे थे। मुहल्ले के लोग अपने-अपने घरों के बाहर खड़े होकर बरातियों का डांस देख रहे थे। इसी दौरान मुहल्ले की किसी लड़की केे बरातियों ने धक्का मार दिया। जिसका मुहल्ला निवासी आजाद (22) व रितिक (20) ने विरोध किया। कहासुनी के दौरान बात बढ़ गई और बराती पक्ष के युवकों ने चाकू निकाल कर आजाद व रितिक पर हमला कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना के दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। वहीं सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली चली आयी। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। एसएचओ शशिचंद्र चौधरी ने बताया कि अभी घायल पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें