फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: किशुनदासपुर ने कोडरा को हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। जिसमें किशुनदासपुर की टीम ने कोडरा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय, जिला कबड्डी संघ के पूर्व सचिव प्रेम कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच श्री भारती इंटर कॉलेज कोड़रा बनाम अरूण पब्लिक इंटर काॅलेज किशुनदासपुर-बी के बीच खेला गया। जिसमें भारती इंटर कॉलेज, काेड़रा ने अरूण पब्लिक इंटर काॅलेज किशुनदासपुर-बी को 24-13 के अन्तर से पराजित किया।
दूसरा मैच युनिवर्सल पब्लिक स्कूल बनाम राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें राजकीय बालिका इंटर कालेज ने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल को 20-03 के अन्तर से पराजित किया। तीसरा मैच मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज कन्धरापुर बनाम अरूण पब्लिक इंटर कालेज किशुनदासपुर-ए के बीच खेला गया। जिसमें अरूण पब्लिक इंटर कालेज किशुनदासपुर-ए ने मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज कन्धरापुर को 28-18 के अन्तर से पराजित किया। पहला सेमीफाइनल मैच राजकीय बालिका इंटर कालेज, आजमगढ़ बनाम श्री भारती स्कूल कोडरा के बीच खेला गया। जिसमें श्री भारती स्कूल, कोडरा ने राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ को 20-02 के अन्तर से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल अरूण पब्लिक स्कूल किशुनदासपुर बनाम राहुल सांकृत्यायन स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें अरूण पब्लिक स्कूल किशुनदासपुर ने राहुल सांकृत्यायन स्कूल को 30-05 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच अरूण पब्लिक स्कूल किशुनदासपुर और श्री भारती स्कूल कोडरा के बीच खेला गया। जिसमें अरूण पब्लिक स्कूल किशुनदासपुर ने श्री भारती स्कूल कोडरा को 30-24 के अन्तर से पराजित कर फाइनल का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें