खिरिया बाग से मंदुरी एयरपोर्ट तक किसानों ने किया परेड
- फोटो : अमर उजाला
मंदुरी एयरपोर्ट मुख्य मार्ग पर गणतंत्र दिवस का हवाला देते हुए प्रशासन ने आगे जाने से मना कर दिया। इसके बाद किसानों ने एयरपोर्ट के चारों तरफ से परेड कर किया। वक्ताओं ने कहा कि किसानों-मजदूरों ने परेड कर देशभर में संघर्ष का एक नया इतिहास रचा है।
इस आंदोलन में अब तक 22 किसानों-मजदूरों का निधन हो चुका है। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट विस्तारीकरण परियोजना या किसी अन्य परियोजना के लिए जमीन-मकान नहीं देंगे। किसानों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसओ कंधरापुर को सौंपा।