फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रांची के भट्ठा मजदूर ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले झारखंड के रांची के एक मजदूर ने 28 मार्च को फंदा लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। साथियों ने देख लिया तो उसे आनन-फानन में फंदे से उतार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रांची कोतवाली अंतर्गत कंजर थाना निवासी आकाश 28 रोजीरोटी के लिए महराजगंज स्थित ईंट-भट्ठा पर कार्य करता था। बीते 28 मार्च को उसने अपनी मड़ई में फंदा लगा लिया। समय रहते साथी मजदूरों ने देख लिया और उसे आनन-फानन में फंदे से उतार कर जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक एक पुत्र का पिता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें