थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता की तीन मार्च को उसके पति ने ही हत्या कर दी और शव को दफन कर दिया। मृतका की बहन ने इस बाबत थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस आरोपित पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। नगर पंचायत माहुल के वार्ड संख्या एक निवासी जरीना बानो पुत्री वजीर अहमद ने सोमवार को थाने पर तहरीर दिया कि उसकी छोटी बहन शाहिना बानो (25) की शादी माहुल के वार्ड संख्या आठ निवासी आसिफ कुरैशी के साथ हुई थी। दो दिनों पूर्व आसिफ ने उसकी बहन शाहिना पर ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जला दिया। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नियत से उसने शव को दफन भी कर दिया। रविवार को उसे इस बात की जानकारी हुई तो वह बहन के घर गई। जहां घर पर ताला बंद मिला। बहन के पति के बाबत जानकारी करने पर उसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर जरीना ने अहरौला थाने में तहरीर देकर बहनोई पर ही बहन को जला कर मार डालने व शव दफन कर देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की कवायद में जुटी है। जरीना ने दफन शव को कब्र से निकलवा कर पोस्टमार्टम कराये जाने की भी मांग किया है।00000000000
घटना की तहरीर मिली है। मृतका के भाई को जानकारी के लिए बुलाया गया है। फिलहाल आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जरूरत पड़ने पर कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम भी कराया जाएगा।योगेंद्र बहादुर सिंह, एचएचओ, अहरौला।