फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अपहृत छात्रा का शव एक माह बाद पोखरे से हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित एक पोखरी में रविवार को एक माह से लापता युवती का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली थी और बीते 29 दिसंबर से लापता थी। शव की दशा देख दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक इंटरमीडिएट की छात्रा बीते 29 दिसंबर की रात गायब हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर से उसकी काफी तलाश किया। इसके बाद थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे तो अंबेडकरनगर पुलिस ने उन्हें यह कहते हुए वापस लौटा दिया कि वह खुद किसी के साथ गई है। दबाव बनने पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार की सुबह अतरौलिया थाना क्षेत्र स्थित एक पोखरी में अपहृता का शव उतराया हुआ ग्रामीणों ने देखा। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर मृतका की पहचान किया। सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसओ अतरौलिया शिवेंद्र राय राय ने बताया कि पोखरी से शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली किशोरी के रूप में हुई है। एक माह से वह लापता थी। जिसकी गुमशुदगी राजेसुल्तानपुर थाने में दर्ज है। शव की दशा देख कर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें