फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अपहृत नाबालिग 15 घंटे में बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग किशोरी सोमवार को दिलदारगंज पुलिया के पास से अपहृत कर ली गई थी। सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने 15 घंटे के अंदर ही किशोरी को बरामद करने के साथ ही चार अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वादी मुकदमा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे कोचिंग पढ़ने जाने के लिए घर से निकली थी। वह खलीफतपुर स्थित कोचिंग में पढ़ती थी। अभी वह हेतुगंज बाजार के पहले दिलदारगंज पुलिया पर पहुंची थी कि वहां पहले से मौजूद कार सवार युवकों ने उसे बहाला-फुसला कर अपहृत कर लिया। नाबालिग छात्रा के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। आनन-फानन में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस की टीम तलाश में लग गई।
रात लगभग 12 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खलीफतपुर पुलिया के पास से नाबालिग को बरामद करने के साथ ही चार अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चारों ने अपना नाम सौरभ कुशवाहा, मिथिलेश राय, देवेंद्र शर्मा व मिथिलेश ठाकुर बताया। इनके पास से पुलिस ने एक कार भी बरामद किया है। चारों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें