फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: खिरिया बाग के धरने को पूरे हुए दो सौ दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन मकान बचाओ संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में मंदुरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के विरोध में खिरिया बाग में चल रहे किसानों के धरने को सोमवार को 200 दिन पूरे हो गए। किसानों ने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तार तो बहाना है किसानों की जमीनों पर निशाना है। सरकार एयरपोर्ट विस्तारीकरण का मास्टर प्लान वापसी का लिखित शासनादेश सार्वजनिक करे। वक्ताओं ने कहा कि 23 अप्रैल से जंतर मंतर पर महिला पहलवानों का धरना चल रहा है। क्या इसी दिन के लिए वह देश के लिए मेडल जीतकर लाई थीं। कुश्ती संघ के अध्यक्ष को गिरफ्तार करके जेल भेजने की पहलवानों की मांग का समर्थन किया। अन्याय के खिलाफ उत्पीड़ित महिला खिलाड़ियों और खिरिया बाग की लड़ाई हम सबकी साझी लड़ाई है। धरने को रामाश्रय यादव, सुबेदार यादव, राम नयन यादव, राजेश आजाद, दुखहरन राम, नरोत्तम यादव ,रामधनी, मुराली, अजित आदि ने संबोधित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें