राहुल प्रेक्षागृह में साज फाउंडेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय खादी प्रदर्शनी और फैशन-शो का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी और फैशन-शो की शुरूआत दो अक्तूबर से होगी। साज फाउंडेशन की सचिव संतोष सिंह ने बताया कि खादी के द्वारा रचनात्मक रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए संस्था ने खादी से निर्मित आधुनिक वस्त्रों की प्रदर्शनी सुबह 10 बजे और फैशन का आयोजन शाम पांच बजे से राहुल सांकृत्यायन प्रेक्षागृह में किया है।