फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कराते खिलाड़ियों ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजगमढ़। देश में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस पर कराटे सोसायटी ऑफ आजमगढ़ की ओर से शनिवार शाम को चैंपियंस मार्शल आर्ट्स एन्ड फिटनेस एकेडमी बाइपास रोड पर केक काटकर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। किक, पंच, ब्लॉक, पैतरों का सोशल डिस्टेंसिग के साथ प्रशिक्षण दिया गया। महासचिव एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी खिलाड़ियों ने संकल्प लिया है कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक कर नशा से मुक्ति दिलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रशिक्षक दिनेश चौहान, ज्ञानेंद्र चौहान, विनय कुमार प्रजापति, सूरज यादव, गुलशन भारद्वाज, सात्विक यादव, श्रेया सिंह, अमन श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अंकित राय सहित दर्जनों खिलाड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें