अतरौलिया। मदियापार, सुलतानपुर में अंतर्जनपदीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। उद्घाटन अरविंद सिंह, आनंद सिंह, भोजपुरी सिनेस्टार विक्रांत सिंह राजपूत ने किया। पहला मैच रफीगंज और कंधरापुर के बीच खेला गया। इसमें कंधरापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। रफीगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 7 विकेट खोकर 57 रन बनाए। कंधरापुर की टीम ने चार ओवर में ही तीन विकेट खोकर मैच को आसानी से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच संदीप ने नाबाद 42 रन बनाए। दूसरा मैच बेलइसा और अतरैठ के बीच में खेला गया। बेलइसा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 10 ओवर में 104 रन बनाए। अतरैठ की टीम ने सात ओवर में 50 रन ही बना पाई। इस मैच के मैन ऑफ दी मैच अभिनव रहे। आयोजक अखंड प्रताप सिंह व जीतेंद्र सिंह गुड्डू रहे। मैच के अंपायर धीरज और जियाउद्दीन रहे। कमेंटेटर संजय मिश्रा ने हिंदी व भोजपुरी में कमेंट्री की। संतोष यादव, संजय मिश्रा, डॉ राजेंद्र सिंह, रामचंद्र जायसवाल, आनंद तिवारी आदि थे।