फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हाथी-घोड़े के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। श्री शिव श्याम मंदिर पुरानी कोतवाली से जय मां अंबे सेवा समिति के सौजन्य से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर महिलाओं ने नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली। हाथी-घोड़ों के साथ निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। वहीं, श्रीराम का जयघोष गूंजता रहा। पुरानी कोतवाली स्थित श्री शिव श्याम मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल महिलाएं सिर पर कलश और श्रीमद्भागवत गीता लेकर चल रही थीं। कलश यात्रा कोतवाली से चौक, पुरानी सब्जी मंडी, लाल डिगी स्थित बड़ा गणेश जी मंदिर पहुंची। इसके बाद वहां से वापस शंकर जी मूर्ति तिराहा व चौक होते हुए शिव मंदिर पहुंची। जय श्रीराम, हर हर महादेव, राधे कृष्ण के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। वृंदावन धाम से आए पं. श्रवण कुमार महाराज ने शाम तीन बजे श्रीमद् भागवत कथा को प्रारंभ करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा देवताओं को भी दुर्लभ है। यह भागवत की कथा भगवान की कृपा से प्राप्त हो पाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की और आगे बढ़ाती है और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। कलश यात्रा में आकाश, विकास, अमित वर्मा, कुंदन, सत्यप्रकाश, प्रभाकर, संदीप, किशन आदि शामिल थे।इधर दोपहर बाद कथावाचक पं. श्रवण कुमार महाराज ने अपने प्रवचनों में क्षेत्रवासियों से भगवत भजन का निरंतर श्रवण करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें