ठेकमा विकास खंड के कोदहरा गांव स्थित प्राचीन शिवालय के जीर्णोद्धार को लेकर बृहस्पतिवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर बरौना तिराहा होते हुए बरौना पट्टी, जखावां दसमड़ा मोड़ होते हुए शिव मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पंडित संपूर्णा नंद महाराज, बजरंगदास जी महाराज द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर बरौना से जल लेकर कन्याओं द्वारा नवनिर्मित शिवालय मंदिर पर जलाभिषेक किया गया। आयोजक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 10 जून को प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस दौरान गौरीशंकर यादव, अमरजीत यादव, श्याम कन्हैया यादव, रिंकल सिंह, सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे।