फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजरी हमारी पारंपरिक लोक संस्कृति : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री अग्रसेन महिला महाविद्यालय में स्वावलंबी सेवा संस्थान ने कजरी महोत्सव का आयोजन किया। इसमें कलाकारों ने देर शाम तक महफिल जमाए रखा। महोत्सव में एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता के साथ ही समाजसेवी विवेक अग्रवाल, गोविंद दुबे, अलंकार सिंह कौशिक, उमेश राठौर, अरुण सिंह अनाड़ी, वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलन कर शुरुआत की। सीडीओ ने कहा कि कजरी हमारी पारंपरिक लोक संस्कृति है। इसको संरक्षित कर नई पीढ़ी के सामने रखना होगा। ताकि हमारी सभ्यता और संस्कृति का मूल लोग जान सके।महोत्सव में पूर्वांचल के लगभग 100 से ऊपर कलाकार शामिल हुए। महोत्सव में बरखा मिश्रा ने तू तो गजब कइला श्याम, चंदा सरगम ने वीरेन भैया आवे चाहे जाए हो सवनवा में ना जाइबो नन्दो, विकास सिंह ने सावन साजन को संग लेकर आना सावन में, रोशनी गोंड, कंचन भारद्वाज, प्रियंका शर्मा, करीम भाई, अमरजीत यादव छोटू, वीरेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार,तुषार राज सिंह, पूजा सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दी। कजरी महोत्सव में सभी अतिथियों का स्वागत गुड्डू राय, रजनीश विश्वकर्मा, उमेश राठौर, शाह आलम सांवरिया, रवि श्रीवास्तव ने बुके प्रदान कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें