बरसात के चलते कैफियात एक्सप्रेस (12225/122 26) आज़मगढ़ में काफी विलंब से पहुंच रही है। इसके चलते आज़मगढ़ से दिल्ली के लिये काफी विलंब से रवाना भी हो रही है। मंगलवार को कैफियात डाउन 12226 आज़मगढ़ में 2 बजे लगभग चार घंटा विलंब से पहुंची जबकि उसका सही समय 10:55 है इसके चलते आज़मगढ़ से बनकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियात ( 12225) अप आजमगढ़ से आधा घंटा विलम्ब से रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कैफियात के विलंब से आने और जाने के कारण आजमगढ़, सरायमीर, खुरासन रोड और समीपवर्ती रेलवे स्टेशन शाहगंज जंक्शन पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।