फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कोहरे से सात घंटा देर से पहुंची कैफियात एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवा। दिल्ली एनसीआर में पड़ रहे घने कोहरे के कारण ट्रेनों के परिचालन पर ब्रेक लग गया है। इसके चलते दिल्ली से चलकर आजमगढ़ तक चलने वाली कैफियत डाउन (12226) सात घंटा देर से आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस कारण आजमगढ़ से बनकर चलने वाली कैफियत अप (12225) दिल्ली के लिए निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटा देर से रवाना हुई। उधर, उत्सर्ग डेढ़ घंटा, गोदान अप एक घंटा, ताप्ती गंगा एक घंटा दस मिनट विलंब से चल रही है। रेल सूत्रों के मुताबिक दिल्ली के आस-पास घना कोहरा पड़ रहा है इसके चलते ट्रेनों की चाल में ब्रेक लग गया है। कोहरे के चलते आबादी वाले इलाके में चालक को धीमी गति से ट्रेन को चलाने का काशन दिया गया है। वही घने कोहरे से ट्रेन को अगले स्टेशन पर घंटों रोक दिया जा रहा है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रेन के लेट लतीफी के चलते खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें