फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडल में सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग चयन ट्रायल छह और आठ को

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राज्य स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम के चयन के लिए जनपदीय एवं मंडलीय चयन ट्रायल्स का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से किया जा रहा है। उप क्रीड़ा अधिकारी, क्षेत्रीय खेल कार्यालय जेपी यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय सब-जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 13 जून तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारानपुर में किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए आजमगढ़ मंडल की टीम का चयन दो चरणों में होगा। जनपदीय चयन ट्रायल छह जून को तथा मंडलीय चयन ट्रायल 8 जून को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए जन्मतिथि 01 जनवरी 2012 से 31 दिसंबर 2013 के मध्य होना अनिवार्य है। खिलाड़ियों को पात्रता प्रमाण पत्र एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र (हाई स्कूल प्रमाण पत्र अथवा नगर निगम द्वारा जारी प्रमाण पत्र) की छायाप्रति विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित कराकर साथ लाना होगा। केवल संबंधित जिले के खिलाड़ी ही जनपदीय ट्रायल में भाग ले सकेंगे। चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर में आजमगढ़ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें