फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट कमिश्नर ने ठोकर निर्माण का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट कमिश्नर पीएन वर्मा ने संयुक्त विकास आयुक्त मंडल, एक्शियन टीएसी मंडल आजमगढ़ बीके सिंह गौड के साथ सोमवार को गांगेपुर ठोकर निर्माण का स्थलीय जांच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने 20 अगस्त तक कार्य पूरा होने की बात कही है। कार्य में निर्माण के दौरान अनियमितता को लेकर सगड़ी विधायक ने थी मुख्यमंत्री और मंडलायुक्त से शिकायत की थी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के उत्तर बहने वाली घांघरा नदी की कटान से सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में विलीन हो गई। कटान बढ़ती गई और दो रिंग बांध कट गए। सगड़ी विधायक वंदना सिंह ने शासन प्रशासन से घाघरा की कटान को रोकने के लिए सदन में भी सवाल उठाया था। 27 जनवरी 2001 को काम सेंक्शन हो गया। काम के निर्माण में अनियमितता को लेकर सगड़ी विधायक ने मंडलायुक्त, सीएम और सचिव को पत्र लिखा। जिस पर सोमवार संयुक्त विकास आयुक्त, ज्वाइंट कमिश्नर पीएन वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड दिलीप कुमार के साथ सहायक अभियंता और अवर अभियंता भी मौजूद रहे। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने मौके की बारीकी से जांच की। सीसी टीवी कैमरा फुटेज मांगा, टीसी बैग, पत्थर, बोरी कहां कितना पड़ा है। इसकी भी जांच की। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि काम धीमा हुआ है। स्थलीय निरीक्षण किया गया। कागज से मिलान कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे भेजा जाएगा। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि एक कैमरा कटान में बह गया, जो काम हो रहा है वह पानी बढ़ने और कोरोना की वजह से धीमा हुआ है। 20 अगस्त 2001 तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें