फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्याय के आगे जोगिंदर सिंह ने कभी घुटने नहीं टेके: डीजी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। लहुआ कला रामपुर में शनिवार को पुलिस अधिकरी टाइगर जोगिंदर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार मौर्य ने चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया। डीजी होमगार्ड ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद प्रदेश पुलिस में साहस और ईमानदारी की योगेंद्र नाथ सिंह मिशाल बने। जिन्हें लोग टाइगर जोगिंदर सिंह के नाम से जानते हैं। आजादी के बाद 1948 में पुलिस की पहली खेप में भर्ती होकर उन्होंने 36 वर्षों तक ईमानदारी की मिसाल पेश की। उप निरीक्षक के रूप में पुलिस सेवा में प्रवेश करने वाले योगेंद्रनाथ को प्रशिक्षण के बाद तीन माह में ही थाना प्रभारी बना दिया। पुलिस में रहकर समाज के कमजोर लोगों की मदद की। 1962 में जौनपुर के शाहगंज में तैनाती के दौरान कुख्यात डाकू बुझारत को पकड़ कर बहादुरी की मिसाल पेश की। कार्यकाल में कभी अन्याय के आगे घुटने नहीं टेके। राज्यपाल के हाथों भी उन्हें पुरस्कृत किया गया था। संचालन ओंकार नाथ सिंह ने किया। इस मौके पर डीआईजी वैभव कृष्ण, सीओ लालगंज हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल विनय कुमार मिश्र, बृजभान सिंह, धर्मदेव सिंह, प्रेमनाथ सिंह, समर बहादुर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें