फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर आकर प्रदर्शन किया और जेएनयू विश्वविद्यालय दिल्ली के छात्रों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया। छात्रनेता अनिकेत ने कहा कि देश की एकमात्र बहुप्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय पर सरकार लगातार हमला कर रही है। इस सरकार ने नई शिक्षा नीति के तहत 300 प्रतिशत फीस वृद्धि , अलोकतांत्रिक हास्टल नियमावली, कफर्यू टाइमिंग रात 11 बजे तक का जो फरमान आया है जिसकों लेकर बीते बीस दिनों से छात्र धरने पर बैठे छात्र एकता का प्रदर्शित किया है। छात्र नेता आलम ने छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज का विरोध किया और मांग किया कि छात्रों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित न किया जाए। अवधेश न कहा शिक्षा ग्रहण करना सभी का संवैधानिक अधिकार है। सरकार उनको पढऩा नहीं देना चाह रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छात्र नेता राहुल ने कहा कि हम सभी छात्र जेएनयू छात्रों के साथ है। इस दौरान छात्रों ने जेएनयू वीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर हरिकेश, श्रेय, उत्तम, विशाल, अजय, संजय, प्रिंस, विश्वजीत, अमन, अजीत सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें