फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नहर में डुबाकर की गई थी जितेंद्र की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दीदारगंज थाना क्षेत्र में 27 जून को हुई जितेंद्र यादव की हत्या के मामले का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा किया। उसकी हत्या नहर में डुबो कर की गई थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी ग्रामीण अरूण कुमार दीक्षित ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राकेश चौरसिया उर्फ गुड्डू और मृतक जितेन्द्र कुमार यादव आपस अच्छे दोस्त थे। जितेन्द्र से राकेश ने 10 लाख रूपये कर्ज लिया था। इसके अलाव सात लाख रूपये बंटवाया था। वहीं ड्राइवर रमाकान्त गौंड उर्फ गंगा ने भी एक लाख रुपये जितेन्द्र से कर्ज लिया था। जिसे लेने के लिए वह आए दिन दोनों पर दबाव बनाता था। इसलिए इन दोनों ने उसकी हत्या करने की योजना बनायी। जितेन्द्र यादव ने राजधारी यादव उर्फ राजू को बताया कि उसे अपनी प्रेमिका से मिलने जाना है। लेकिन निमंत्रण में जाने की बात कहकर बाइक पर वह उसे बैठाकर पहले से तय स्थान पर उसे ले गए। तय योजना के अनुसार विरेन्द्र उर्फ बरदा व रमाकान्त गौंड उर्फ गंगा मौजूद थे वहां पर उन तीनों ने मिलकर जितेंद्र यादव को मुक्के से मारकर गर्दन दबा दी और उसकी नहर में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को नहर में ही फेंक दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों राकेश चौरसिया, रमाकांत उर्फ गंगा और राजू उर्फ राजधानी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें