फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डांडिया-गरबा में झूमीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। शारदीय नवरात्र के उल्लास के बीच शनिवार की रात कस्बे की नाऊ गली डांडिया-गरबा के रंग में रंग गई। जय श्री दुर्गा माता क्लब की ओर से आयोजित महोत्सव में सतरंगी रोशनी और देवी गीतों की धुन पर सैकड़ों महिलाएं और युवतियां देर रात तक थिरकती रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ डांडिया खेला और गरबा नृत्य से समा बांध दिया। आकर्षक ढंग से सजे कार्यक्रम स्थल पर उत्सव का उल्लास देखते ही बना। महिलाओं और युवतियों की उमंग से महोत्सव में चार चांद लग गए। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें