फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मकान का ताला तोड़ गहने व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा निवासी सुनील गुप्ता के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने आभूषण, बर्तन और कपड़े चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर चोरों की तलाश में जुट गई है। दलन छपरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता परिवार के साथ दिल्ली नौकरी करते हैं। घर पर ताला बंद रहता है। रविवार की सुबह पड़ोसियाें ने दरवाजा का ताला टूटा देख परिजनों को जानकारी दी। चोरी की सूचना पर सुनील मंगलवार की सुबह घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीढ़ी का शेड उखाड़ कर चोर मकान के अंदर दाखिल होकर तीन कमरों में रखी आलमारी, बक्सा, अटैची का लॉक व ताला तोड़कर आभूषण व कीमती समान चुरा लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनुपम जायसवाल ने बताया कि शिकायत मिलने पर मौके पर पुलिस टीम जाकर मामले की जांच की है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें