फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के पीछे सेंध काट कर नगदी सहित आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के अंधौरी गांव में चोरों ने बुधवार की रात एक व्यक्ति के घर में सेंध लगाकर चोरी की। इस घटना में चोरों ने नगदी सहित दो लाख के आभूषणों पर हाथ पर साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़ित से तहरीर लेकर मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के अंधौरी गाव निवासी सुरेंद्र यादव बाहर रहकर नौकरी करते हैं। घर पर उनकी पत्नी मीना देवी परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। रात में परिवार के लोग भोजन करके सोने चले गए। देर रात चोर घर के पीछे से सेंध काटकर घर के अंदर घुस गए। इस दौरान चोर बक्सा और एक अटैची उठा ले गए। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह हुई। परिवार के लोगों के शोर पर आस-पास के लोग जुट गए। घर से थोडी दूर नहर के पास एक खेत में अटैची, बक्सा आदि फेंका मिला। पीड़िता मीना देवी ने बताया कि चोर घर में रखी नगदी सहित सोने का मांगटीका, नथिया, दो चैन, कंगन, एक जोड़ा कनफूल सहित लगभग दो लाख के जेवर लेकर फरार हो गए हैं। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी नंद कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें