फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचदेव मंदिर से प्रतिमाओं पर चढ़े आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। कस्बा स्थित प्राचीन पंचदेव मंदिर में नए साल के पहले ही दिन शुक्रवार की रात को चोरों ने देवी प्रतिमाओं पर चढ़े आभूषण चुरा लिए।
विज्ञापन

आजमगढ़-फैजाबाद मुख्य मार्ग पर कप्तानगंज कस्बा में श्री पंचदेव मंदिर स्थित है। शुक्रवार की रात जब लोग नए साल का जश्न मना रहे थे, उसी दौरान मंदिर में घुसे चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ कर राम-जानकी, राधा-कृष्ण, माता पार्वती व मांग दुर्गा के विग्रह पर चढ़ाए गए चढ़ाए आभूषणों चुरा लिए। शनिवार की सुबह महंत व पुजारी बाबा गुरु प्रसाद दास जब मंदिर पर भोग लगाने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। बाबा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और सूचना पुलिस को दी गई। 2009 में भी इस मंदिर पर बाबा गुरु प्रसाद दास को मारपीट कर चोरों ने चोरी की थी। घटना के बाबत मंदिर के महंत ने कप्तानगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें