फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जेई के अधूरे स्टीमेट से नहीं हो सकी ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई ब्लाक के शाहमर्दानपुर गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने के नाम पर पांच माह पूर्व ही ग्रामीणों से बकाया बिल वसूला लिया। लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर लग नहीं पाया। पहले से लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर अधिक लोड के कारण बार- बार जल जा रहा है। रविवार की रात आठवीं बार यह ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे पूरा गांव 24 घंटे से अंधेरे में है।
विज्ञापन

विद्युत उप केंद्र पवई के से शाहमर्दानपुर गांव में बिजली आपूर्ति होती है। वर्षों पहले 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। अब कनेक्शनधारियों की संख्या बढ़ने से लोड भी बढ़ गया है। अधिक लोड के चलते रविवार की रात यह ट्रांसफार्मर जल गया। जिससे गांव का लगभग 200 घरों में अंधेरा हो गया। 24 घंटे बाद भी ट्रांसफार्मर बदला रही जा सका है। गर्मी के कारण लोगों का बूरा हाल है। गांव निवासी राहुल, विनोद, खालिक,श्याम बहादुर, सुरेश,कमालुद्दीन आदि ने गांव में अधिक क्षमता को ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग किया था। अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाए जाने केे नाम पर विभाग ने पहले गांव के लोगों से पूरा बकाए बिल की वसूली किया। इसके बाद जेई ने 100 केवीए का गांव में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए स्टीमेट बनाकर अधिशासी अभियंता फूलपुर के कार्यालय में तो भेजा दिया लेकिन अधूरा स्टीमेट बनने के कारण आज तक गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। इसका खामियाजा ग्रमीण भुगत रहे हैं। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार- बार जल जा रहा है।
इस बाबत जेई मनोज कुमार ने बताया कि हमने पांच माह पूर्व ही स्टीमेट बनाकर एक्सईएन फूलपुर व जिले के अधिकारियों को भेज दिया है।
0000
जेई ने शाहमर्दानपुर गांव में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का जो स्टीमेट दिया है वह अधूरा है। इसलिए वहां अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। इसके लिए फिर से स्टीमेट बनाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामपाल सिंह यादव, अधिशासी अभियंता फूलपुर डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें