पवई। पवई थाना क्षेत्र के मित्तूपुर बाजार में विधुत विभाग ने रविवार को कटिया कनेक्शन हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान लोगों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। 48 कटिया कनेक्शन हटाकर लोगों को वैध कनेक्शन कराने के लिए जेई द्वारा निर्देश दिया गया। कटिया कनेक्शन अभियान चलाए जाने के बाद भी ग्रामीण अंचलों में तमाम लोग अवैध रूप से कटिया डाल बिजली का उपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसके चलते ट्रांसफार्मरों पर क्षमता से अधिक लोड पड़ने से आए दिन उनके फुंकने की घटनाएं होती रहती हैं। यही नहीं अधिक लोड व इस्पार्किंग के कारण आए दिन तार टूट कर गिर जा रहे हैं। जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली कई दिन गुल रहती है। कभी-कभी कटिया डालने वाले ही बिजली दुर्घटनाओं का शिकार हो जाते हैं। बावजूद इसके कटिया लगा चोरी से बिजली जलाने से लोग बाज नहीं आते। विधुत विभाग के इस अभियान से मितूपुर बाजार में अफरातफरी मची रही। अभियान में जेई संजय कुमार, आलोक सिंह, रवीन्द्र मौर्य, लाइनमैन मुन्ना सिंह, राम हरख, उत्तम मिश्रा संविदा कर्मी मौजूद थे।