फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच प्रक्रिया पूरी होने तक मूल पद पर रहने के लिए प्रधानाचार्य को जेडी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। नव जागृति संस्था ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि अंजान शहीद स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की फर्जी नियुक्ति की गई है। जिसने फर्जी अभिलेख लगाकर प्रधानाचार्य के पद पर नियुक्त हो गया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मामले में तीन दिन के अंदर जांच की कार्रवाई पूर्ण होने तक प्रधानाचार्य को अपने मूल पद (प्रवक्ता) पर वापस करते हुए संस्थान में कार्यरत किसी अन्य प्रवक्ता को नियमानुसार कार्यवाहक प्रधानाचार्य का कार्य हस्तगत कराने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं तीन माह के अंदर जांच प्रक्रिया पूर्ण कर दोषी मिलने पर संबंधित के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। नव जागृति संस्था का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शैक्षिक अभिलेख जो लगाए हैं, वह फर्जी हैं। फर्जीवाड़ा कर ही उन्होंने नियुक्ति पाई है। संस्थान ने मामले की शिकायत ऑनलाइन की है। संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र कुमार सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक को मामले की जांच कराने के लिए निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि तीन दिन के अंदर संस्था के किसी प्रवक्ता को प्रधानाचार्य का प्रभार दिया जाए। प्रकरण की जांच होने तक प्रधानाचार्य को उनके मूल पद पर ही भेजा जाए। इसे लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र. वाराणसी से कालेज के विरूद्घ प्राप्त शिकायतों पर अग्रिम कार्रवाई किए जाने के लिए मार्ग दर्शन का अनुरोध किया गया है। अपर सचिव, क्षेत्री कार्यालय वाराणसी से मार्गदर्शन प्राप्त होते ही जिला विद्यालय निरीक्षक के स्तर से अग्रिम कार्रवाई किए जाने की बात कही है। उधर जागृति संस्था ने गहनता से मामले की जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें