फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय : दूसरे दिन भी चलता रहा बैठकों का दौर

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जवाहर नवोदय विद्यालय में बृहस्पतिवार को छात्रों के हंगामे को प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत तो करा लिया। विद्यालय में कमियों को ठीक करने का काम शुरू हो चुका है। शुक्रवार को पूरे दिन बैठकों का दौर चला। एसडीएम ने स्वयं प्रधानाचार्य और विद्यालय स्टाफ के साथ बैठक की। जवाहर नवोदय विद्यालय जीयनपुर में भोजन, पानी, साफ-सफाई को लेकर बृहस्पतिवार को करीब 200 से अधिक छात्रों ने स्वयं को हास्टल में बंद कर लिया था। जिसे लेकर विद्यालय प्रशासन एव प्रशासन के हाथ पांव फूल गए थे। मौके पर एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा मौके पर पहुंच कर छात्रों को समझा बुझाकर कर मामला को शांत करते हुए दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा को दो सदस्यीय टीम का अध्यक्ष नामित किया गया। जिस पर उन्होंने पूरे विद्यालय प्रकरण में देर शाम तक रहते हुए विद्यालय पर हर गतिविधि पर नजर रखी। वहीं दूसरी तरफ देर शाम छात्रों और विद्यालय के समस्त स्टाफ के साथ प्राचार्य शशिकांत राय ने बैठक की। हर मामले को बारीकी से देखते हुए कड़ी नजर रखने के संबंध में भी विचार किया गया। दूसरे दिन शुक्रवार को एसडीएम सगड़ी के कार्यालय में प्राचार्य शशिकांत राय, वाइस प्रिंसिपल जया भारती सहित सप्लायर एवं मेस के मुख्य इंचार्ज डीपी चौरसिया के साथ नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा और न्यायिक मजिस्ट्रेट संत रंजन ने बैठक की गई। बैठक में छात्रों द्वारा हुए विवाद पर मुख्य रूप से चर्चा की गई और विद्यालय प्रशासन पर शिक्षा, खान पान, रहन सहन, पानी, साफ सफाई आदि व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्यालय में दूसरे दिन शुक्रवार को दो हैंडपंप लगाए गए तो शौचालय की जो स्थिति सबसे खराब थी उसे भी दुरुस्त कराया जा रहा है, एवं पीने के पानी के लिए अतिरिक्त आरो प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही साथ विद्यालय परिसर में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था ना होने को लेकर बार-बार उठ रहे सवाल पर एसडीएम सगड़ी ने नगर पंचायत जीयनपुर को निर्देशित करते हुए कहा कि जब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक कूड़ा निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें