फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मेजवां पहुंचे जावेद और शबाना, विकास कार्यों का लिया जायजा

विज्ञापन
कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी खिलाड़ियों के साथ जावेद अख्तर व शबाना। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
मेजवां। उर्दू के मशहूर शायर, गीतकार एवं पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर शनिवार की शाम करीब अपनी ससुराल मेजवां पहुंचे। उनके साथ फिल्म अभिनेत्री एवं पत्नी शबाना आजमी भी मौजूद रहीं। दोनों ने गांव का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया और विभिन्न संस्थानों की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने मिजवां वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में संचालित कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर और गर्ल्स कॉलेज का भी निरीक्षण किया। गांव में हो रहे विकास को देखकर खुशी जाहिर की। इसके बाद जावेद अख्तर और शबाना आजमी कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचे, जहां खिलाड़ियों ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने उनके सामने अपनी कला का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने सिर की ऊंचाई वाली किक, स्पिनिंग जंप किक और तेज किकिंग व पंचिंग तकनीकों का प्रदर्शन किया। इस दौरान बैडमिंटन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जावेद अख्तर ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सचिव नम्रता गोयल, मिजवां सोसाइटी के उप प्रबंधक मनोज कुमार गौड़, विकास यादव, शरद चौधरी, जयकिशन, अनिरुद्ध, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें