फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मार्टीनगंज ब्लॉक में जल जीवन मिशन योजना बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। मार्टीनगंज ब्लॉक में सरकार की महत्वपूर्ण महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल नल विफल होती दिख रही है। जगह-जगह पाइप खुला छोड़कर ठेकेदार चले गए हैं। जगह-जगह सड़कों को तोड़ दिया गया है। इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रात में कोहरे इस तरह पड़ रहा है कि सड़क हादसों का डर बना रहता है। इसे लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। बता दें कि ग्राम भूलंडीह, खराट, बेलहरी, हसनपुर, दुबरा, शेखपुरा आदि गांवों में जगह-जगह पर सड़कों को तोड़कर छोड़ दिया गया है। ग्रामवासी दिलीप, विशाल, धीरेंद्र, पप्पू राय, श्यामलाल, अलका, शेखपुरा और दुबरा के प्रधान दिलीप यादव ने बताया कि हम लोग ठेकेदार को कई बार कह चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। जल जीवन मिशन हर घर जल कार्यक्रम अधूरा छोड़कर ठेकेदार चले गए हैं, कोई देखने भी नहीं आता है। इतना ही नहीं हम लोगों का आधार कार्ड भी ठेकेदार लेकर चला गया है। जल जीवन मिशन अधिशासी अभियंता आजमगढ़ हेमंत सिंह ने बताया कि एक हफ्ते के अंदर सारे गड्ढों और पाइपों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें