फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन: पेयजल के लिए अभी करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। ग्रामीण क्षेत्रों में बसे लोगों को अभी शुद्घ पेयजल के लिए और इंतजार करना होगा। जल जीवन मिशन के तहत कार्यदायी संस्था द्वारा पाइप बिछाकर 39 गांवों में पंपिंग सेट से सीधे पानी की सप्लाई की जा रही है। जबकि इन गांवों में अभी तक पानी टंकी का निर्माण नहीं हो पाया है। काम को समय से पूरा करने के लिए अब सात कार्यदायी सस्थाएं जल जीवन मिशन का काम करेंगी। शहरों की भांति ग्रामीणों क्षेत्रों में बसे लोगों को भी नल से शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना की शुरूआत किया। इस योजना के तहत चयनित राजस्व गांवों में पानी की टंकी का निर्माण कराकर, घरों तक शुद्घ पेयजल पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछानी थी। कार्य को मार्च 2024 तक पूरा करना है। आजमगढ़ जनपद में फेज-2 से कार्य शुरू हुआ। इसमें 406 राजस्व गांव चयनित किए गए थे। इसका कार्य कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा को मिला। इसी प्रकार फेज-3 में जनपद के 660 राजस्व गांव चयनित किए गए। इन चयनित राजस्व गांवों में से कार्यदायी संस्था एलसी इंफ्रा को 369 व जीए इंफ्रो को 300 राजस्व गांव मिले। फेज-2 में एलसी इंफ्रा के 201 डीपीआर को मंजूरी मिली। इसके फेज-3 में एलसी इंफ्रा के 159 व जीए इंफ्रा के 129 डीपीआर पास हुए। दोनों कार्यदायी संस्था द्वारा चयनित राजस्व गांवों में जल जीवन मिशन के तहत कार्य कराया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुसार मार्च 2024 में जल जीवन मिशन का कार्य पूरा कर ग्रामीणों के घरों तक नल से जल पहुंचा देना हैं। लेकिन कार्य धीमी गति से चलने के कारण समय से पूरा हो पाना मुश्किल लग रहा है। 39 गांवों में पाइप बिछाकर ग्रामीणों के घरों तक पानी पहुंचाने का काम हो रहा है लेकिन यहां पर पानी टंकी का अभी निर्माण नहीं हो पाया है। पंपिंग सेट से सीधे पानी पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें