फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डायरेक्टर बनना रहा सपना, की गाली-गलौज, पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पद के चुनाव में नामांकन खारिज होने पर देवनाथ यादव ने चुनाव अधिकारी के कार्यालय में पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज की। इस मामले में चुनाव अधिकारी रहे जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने देवनाथ को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि जिला सहकारी बैंक में डायरेक्टर पद के चुनाव के लिए देवनाथ यादव द्वारा नामांकन दाखिल किया गया था। जांच में पाया गया कि इनके द्वारा फर्जी और कूटरचित तरीके से अपने नाम को मतदाता सूची में दर्ज कराकर यह नामांकन किया गया है, जिसके कारण चुनाव अधिकारी रहे जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने उनके नामांकन को खारिज कर दिया। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि छह दिसंबर को जब वह अपने कार्यालय में बैठकर जरूरी कार्यों को कर रहे थे। तभी देवनाथ यादव अपने दो साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचे। उनके द्वारा गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। इस पर उनके द्वारा नगर कोतवाली में तहरीर दी गई। उनकी तहरीर पर पुलिस ने देवनाथ यादव को नामजद करते हुए उनके दो साथियों पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें