फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसे बादल, मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विगत दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई मुहल्लों में जलभराव होने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। नदी के घटने के बाद किसी प्रकार जलस्तर कम हुआ। लेकिन तीन दिनों से हो रही बारिश ने लोगों को डरा दिया है। मंगलवार की देर शाम एकबार फिर झमाझम बारिश हुई। जिससे पहले से डूबे मुल्लों में एक बार फिर लोगों की सांसें थम गई। क्षेत्र कोलघाट, प्रहलाद नगर कालोनी के लोग इस बात को सोच कर भयभीत है कि कही फिर से जलभराव न जो जाए। मंगलवार को दस बजे के करीब हल्की बूंद पड़ी। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम पांच बजे के बाद आसमान पर काले बादल छा गए और छह बजते-बजते काले घनघोर बादल जमकर बरसे। मौसम सुहावना हो गया। बारिश की अधिकता के कारण सड़क के गड्ढ़ों में पानी भर गए। नेहरु हाल से एसपी आफिस तक, गांधी तिराहे से कालीचौरा, कोट से हर्रा चुंगी की टूटी सड़क के गड्ढ़े पानी से लबालब हो गए। कोटे से हर्रा की चुंगी की टूटी सड़क के गड्ढ़ों में ईट के टुकड़े डालने के कारण आटो रिक्शा और बाइक भी चलना मुश्किल हो गया। रविवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण किसानों की धान की फसल खेतों गिर गई थी। लगातार हो रही बारिश के कारण बहुत से किसान यह सोचकर भयभीत है कि हमारी धान की फसल पानी में डूब न जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें