फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शाकाहार से अच्छे चरित्र और समाज का निर्माण संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के कनैथा गांव में सोमवार को देर शाम जय गुरुदेव धर्म प्रचारक का एक दिवसीय सत्संग समारोह आयोजित हुआ। उपदेशकों ने शाकाहार से अच्छे चरित्र और समाज के निर्माण की संभावना जताई। मथुरा से आए संस्था के राष्ट्रीय उपदेशक सतीश चंद्र ने कहा कि परमात्मा की भक्ति, भजन, पूजा पाठ, इबादत के लिए शाकाहारी, नशा मुक्त और मानवतावादी होना बहुत जरूरी है। बिना शाकाहारी अपनाएं कोई पूजा पाठ इबादत नहीं हो सकती। मनुष्य के खून में जब पशुओं का बेमेल खून मिलेगा, तो अनेक असहाय बीमारियां जन्म लेंगी। कहा कि अशुद्ध खानपान से चित चंचल मन में विकृत भाव व क्रोध बढ़ता है। इसके विपरीत शाकाहार भोजन संयम,धैर्य सहनशीलता, विचारों की शुद्धता और शुद्ध चिंतन का कारण है। वैज्ञानिक खोजों व शोधों से भी ज्ञात हो चुका है कि नव्वे प्रतिशत जानलेवा बीमारियों की जड़ मांसाहार है। असाध्य रोगों से बचना है तो सभी धर्म, मजहब, जाति वर्ग के लोग शाकाहारी बनने का संकल्प लें। इससे उत्तम चरित्र और अच्छे समाज का निर्माण संभव है। यदि लोग जयगुरुदेव की राह पर चलकर शाकाहारी और नशा मुक्त होकर भगवान का भजन, खुदा की इबादत करने लगें तो आपसी द्वेष स्वत: समाप्त हो जाएंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रामचरन यादव, सकलदीप पाल, ठाकुर प्रसाद, डॉ नागेंद्र, जय प्रकाश पाल, कमला प्रसाद मौर्य, डॉ जेपी यादव, रामचंद्र राय, उमेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें