फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से हो जा रही शाम, नहीं मिल पा रहा डाई, यूरिया

विज्ञापन
निजामाबाद सहकारी क्रय विक्रय समिति पर किसानों से नोकझोंक के बाद देर रात तक प्रशासन की देखरेख में - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद। निजामाबाद में स्थित साधन सहकारी समिति लिमिटेड और क्रय विक्रय समिति लिमिटेड दोनों समितियों पर खाद और बीज की किल्लत का मामला सामने आया है। शनिवार को दोनों समिति ने मिलकर 300-300 बोरी किसानों को वितरण कर दिया जा रहा है। जैसे ही यूरिया डाई खत्म् होने की जानकारी किसानों को हुई तो वे भड़क गए और उनके सब्र का बांध टूट गया। किसानों ने जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार को जमकर घेरा। इस दौरान नाराज किसानों ने सरकार को घोषणा पत्र तक का भी याद दिलाया। किसान चंद्रपति यादव ने बताया कि लगभग 700 से 800 किसान निजामाबाद सोसाइटी पर हर दिन पहुंच रहा है लेकिन सही तरीके से वितरण नहीं कराया जा रहा है। वहीं अखिलेश यादव, अमित मौर्या ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद, यूरिया न होने के कारण किसानों के सामने बहुत समस्याए हो गई है। गेहूं,चना,मटर की बुआई का समय है लेकिन खाद और बीज उपलब्ध न होने किसान परेशान हैं। किसानों की नाराजगी देख देररात तक समिति पर यूरिया और डाई का वितरण कराया गया। दोनों समितियों के सचिव द्वारा बताया गया कि जितनी खाद हम लोगों को मिली है वितरण करने के लिए सभी खाद हम लोग किसानों को वितरित कर दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें