फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराने वालों को जारी करें नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण नहीं होना चाहिए। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य कराने वालों पर कार्रवाई करें। संबंधित को तत्काल नोटिस जारी करें। ये निर्देश मंडलायुक्त सभागार में सोमवार को आयोजित एडीए बोर्ड की 21वीं बैठक में कमिश्नर मनीष चौहान ने अधिकारियों को दिए। कहा कि सड़कों के किनारे निर्माण कार्यों का पहले सर्वे कराएं, यदि सड़क की चौड़ाई कम पड़ रही है तो अध्यासियों से दोनों तरफ वांछित जगह छोड़ने के लिए तैयार करें, इसके बाद उनका नक्शा पास करें।
विज्ञापन


डीएम व एडीए के उपाध्यक्ष विशाल भारद्वाज ने विकास प्राधिकरण का वर्ष 2024-25 का प्रस्तावित आय 655.50 लाख तथा व्यय के लिए 585.80 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका अनुमोदन किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्व आय मद में निरीक्षण शुल्क एवं प्रभाव शुल्क पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रोक लगाए जाने के कारण वर्ष 2024-25 में उसे सम्मिलित नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 में प्रस्तावित आय 790.50 लाख के सापेक्ष अब तक 751.43 लाख आय प्राप्त हो चुकी है। बैठक में भवन निर्माण एवं विकास उपविधि में हुए संशोधन के बाद संशोधित उपविधि के अंगीकरण, विकास प्राधिकरण में विकास कार्य हेतु पीएमयू अधिष्ठापन, वर्ष 2012-13 से 2022-23 तक की तैयार कराई गयी बैलेन्सशीट सहित गई अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व/सचिव, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण आजाद भगत सिंह, संयुक्त निदेशक, कोषागार जेएन झा, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ रोहित यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें