फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: मेरे घर की लड़की का फोटो तुम्हारे मोबाइल में है? पूछने गया तो पट्टीदारों ने उतारा मौत के घाट

Sun, 21 May 2023 09:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के जगदीशपुर सोहौली गांव निवासी रामनयन (45) को कहीं से सूचना मिली कि उसके परिवार की लड़की का पड़ोसी पट्टीदार के मोबाइल में है। यह बात पूछने के लिए वो पट्टीदार के घर पूछताछ के लिए गया। इसी बात को लेकर पहले विवाद और फिर मारपीट हो गई।  
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले के बरदह ठहन के जगदीशपुर सोहौली गांव में रविवार की शाम पट्टीदारों ने युवक के सिर पर पटरे से प्रहार कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जगदीशपुर सोहौली गांव निवासी रामनयन (45) को कहीं से सूचना मिली कि उसके परिवार की लड़की का फोटो पड़ोसी पट्टीदार के मोबाइल में है। इस पर रामनयन रविवार को दिन में तीन बजे के लगभग पट्टीदार के घर पूछताछ के लिए गया। पूछताछ के दौरान ही रामनयन की पट्टीदारों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान पट्टीदारों ने लकड़ी के पटरे से रामनयन के सिर पर प्रहार कर दिया।

रामनयन लहूलुहान हो कर गिर गया। परिजन उसे इलाज के लिए पीएचसी मार्टीनगंज ले गए, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी की तहरीर पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अंगद पर बड़ी कार्रवाई, गाजीपुर में 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारकर युवक की हत्या

महराजगंज थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम पटपड़वा गांव में शनिवार की रात मनबढ़ों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारकर युवक की हत्या कर दी। घटना के बाद हमलावर घर छोड़कर फरार हो गए। गांव निवासी युवक रवि शनिवार की देर शाम अपने घर की छत पर साउंड बाक्स लगाकर गाना बजा रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला रामताल (40) ने उसके घर के बाहर से कहा कि मैं भी आता हूं, साथ में गाने पर डांस करेंगे। रामताल की यह बात रवि को नागवार गुजरी और वह गालियां देने लगा।

रामताल के विरोध पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान रवि की बहन रीमा और मां भी रामताल पर टूट पड़े। तीनों ने रामताल को लाठी-डंडा व ईंट-पत्थर से मारकर लहूलुहान कर दिया। जब तक उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था होती तब तक रामताल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद तीनों आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर महराजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामताल के बड़े पिता रामबचन निषाद की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने रवि की बहन रीमा और मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें