बिलरियागंज। राहुलनगर मोहल्ला निवासी अभिषेक मोदनवाल (18) सोमवार को नरौली से ऑटो लेकर चालक मोनू के साथ घर जा रहा था। जैसे ही भंवरनाथ कंधरापुर पहुंचे, तभी मैजिक वाहन से सरिया गिर कर पीछे बैठे अभिषेक को लग गया। वह घायल हो गया। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। संवाद