फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो करोड़ के घोटाले की जांच, नहीं मिले कागजात

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पूर्व डीआईओएस मनोज कुमार मिश्रा के खिलाफ रंगाई-पुताई और अन्य काम के नाम पर दो करोड़ का घोटाला करने की शिकायत जन सुनवाई पोर्टल पर गई थी। इसकी जांच के लिए पहुंचे संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश सिंह को पटल सहायक कोई अभिलेख नहीं उपलब्ध करा पाया।इस पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को रिपोर्ट सौंपकर इस शिकायत को पोर्टल से हटाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

नव जागृति संस्थान ने अपनी शिकायत में कहा है कि जनपद में लगभग एक वर्ष (बोर्ड परीक्षा 2023 से बोर्ड परीक्षा 2024 तक) रहे जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मिश्रा ने नियम विरुद्ध नियुक्ति, पदोन्नति, वेतन निर्धारण के साथ पीएलए खाते से कार्यालय की रंगाई पुताई, फर्नीचर के नाम पर लगभग दो करोड़ रुपये का घोटाला किया है।
डीआईओएस के पीएलए खाते में लगभग दो दशक से कन्या विद्या धन, सावित्री बाई फुले और बंद हो चुकी अनेक योजनाओं की करोड़ों की धनराशि पड़ी है। पूर्व डीआईओएस ने अवैधानिक तरीके से लगभग दो करोड़ रुपये रंगाई-पुताई फर्नीचर के नाम पर निकाल लिए। जबकि कोई काम नहीं किया गया है। लगभग पच्चीस वर्ष से अब तक किसी भी जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस प्रकार पैसा नहीं निकाला है। शिकायतकर्ता ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसकी जांच के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने 24 सितंबर को डीआईओएस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत से संबंधित अभिलेख उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस पर वर्तमान डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने जो रिपोर्ट उपलब्ध कराई, उसके अनुसार पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच द्वारा 39 लाख 70 हजार रुपये का एस्टीमेट मिला। जबकि कन्या विद्याधन, सावित्री बाई फूले एवं अनेक मदों में धन आहरित करने के संबंध में पटल सहायक ने बताया कि कोई अभिलेख कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने इस रिपोर्ट को माध्यमिक शिक्षा निदेशक को उपलब्ध कराते हुए इस शिकायत को पोर्टल से हटाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें